खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आईपीएस प्रखर पांडेय का आज दोपहर करीब 4:15 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें भिलाई में अचानक हृदयघात आया था, जिसके बाद 5 तारीख से उन्हें रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
आईपीएस प्रखर पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी विभाग के पद पर तैनात थे। उन्होंने अपने सेवा जीवन में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। इससे पहले वे कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक रह चुके थे, वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दीं।
उनके आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


