खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर इन दिनाें कड़ाके की ठंड की चपेट में है, पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह और शाम के वक्त चलने वाली बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जिन्हें बाहर निकलना पड़ रहा है, उनके लिए अलाव ही जीवन रेखा बन गया है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पंहुच गया है, जो सामान्य से काफी कम है। बस्तर संभााग के ग्रामीण इलाकाें में वनाें एवं सघन आबादी नही हाेने से अधिक ठंड महसूस की जा रही है।
इन दिनों बस्तर में खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह ठंड एक बड़ी चुनौती बनकर आई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने ऊनी कपड़ों, रजाइयों और हीटरों का सहारा लिया है। इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड से निपटने के लिए लोग समूह में अलाव जलाकर उसका सहारा ले रहे हैं। लकड़ी और कंडे के ढेर को जलाकर लोग उसके चारों ओर बैठ जाते हैं। यह न केवल शारीरिक रूप से गर्मी प्रदान करता है, बल्कि सामुदायिक सद्भाव और आपसी बातचीत का भी केंद्र बन गया है। स्थानीय निवासी विवेक पांडे ने बताया, कि सुबह काम पर निकलने से पहले और शाम को घर लौटने के बाद अलाव के पास कुछ देर बैठना बहुत जरूरी हो जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । आगामी 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जिलों के एक-दो स्थानों पर शीतलहर चल सकता है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा


