खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जिले के खलीबा जंगल में आज एक पेड़ से युवती का शव लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम सरपंच से घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि मृतका के पास से एक मोबाइल और बैग बरामद हुआ है, जिसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर युवती की पहचान निशा (उम्र 19 साल) निवासी अंबिकापुर के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि बैग से एक युवक की तस्वीर और एक पाव शराब भी बरामद की गई है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।
गांधीनगर थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


