खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में तैनात केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 85वीं बटालियन ने दंतेवाड़ा सीमा से लगे बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिरोली के जंगल क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री का एक गुप्त डंप बरामद किया है।
इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश नाकाम हो गई। डंप से हथियार, जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री, वायरलेस सेट, नक्सलियों के हस्तलिखित पत्र तथा अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन सुरक्षाबलाें की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है।
क्षेत्र में लगातार दबाव बनाए जाने के कारण नक्सली अपनी गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। सफल अभियान के बाद कमांडेंट सुनील कुमार राही ने ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों की सराहना करते हुए उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। इस संबंध में सीआरपीएफ डीआईजी वी.एस. नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन अभियान लगातार जारी है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


