खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्री नीलकंठ सेवा संस्था के प्रमुख नीलकंठ त्रिपाठी अपनी टीम के साथ रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त बातें पत्रकारों के समक्ष बताया छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार होने जा रही समाज प्रमुखों की बड़ी सभा हो रही है जिसमें सभी समाज के प्रमुख एवं सभी समिति के लोगों की उपस्थिति में कोई बड़े योजना की तैयारी हो सकती है।
यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, एक पहल होगी सर्व समाज के एकता की….. एक दूसरे को जोड़ने की कड़ी है ये सिर्फ आयोजन नहीं विचारों का मंच है। जहां से आगे की गतिविधि उलझेगी नहीं सुलझेगी। सभी समाज प्रमुखों के सहयोग से आगे होने वाले हर पहल को हम सुचारु रूप से संभाल पाएंगे। अब तक जो हुआ सो हो गया अब जो हो सकता है उसपे विचार करते है और उसके लिए सभी समाज प्रमुखों का सहयोग महत्वपूर्ण है।
समाज की शांति, एकता और सांस्कृतिक गरिमा को सुरक्षित रखने हेतु सभी सामाजिक प्रमुखों, संगठनों एवं सभी समाज के प्रमुख संतजनों की एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित की जा रही है। इस सभा में:-
– सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने,
– भविष्य में किसी भी प्रकार के असामाजिक कृत्य को रोकने,
– सनातन पर्व-त्योहारों को वैदिक एवं मर्यादित पद्धति से मनाने,
– तथा सभी सामाजिक संगठनों एवं समाज प्रमुखों को एक मंच पर लाने, ताकि उचित एवं संगठित निर्णय लिया जा सके ।
उपरोक्त प्रमुख बिंदुओं पर विचार-विमर्श पश्चात निर्णय लिया जाएगा।
तिथि: 15 दिसंबर 2025
स्थान: स्व अटल बिहारी बाजपेयी सभागार(मेकाहारा) ऑडिटोरियम, जेल रोड रायपुर, छत्तीसगढ़
समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
समाज प्रमुखों एवं समाज सेवी की उपस्थिति समाज की एकता और भविष्य दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


