खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी बंगला बस्ती में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। इस वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मामले की जानकारी देते हुए डीडीनगर थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि घायल युवक की पहचान सरवर ख़ान पिता नासिर ख़ान के रूप में हुई है, जो जोगी बंगला बस्ती, डीडीनगर का निवासी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरवर ख़ान पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीडीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से एम्स अस्पताल भेजा गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सरवर ख़ान की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य कोई कारण तो नहीं है। पुलिस द्वारा संदिग्धों की तलाश की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। बस्तीवासियों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिस पर पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


