खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुंबई से शाम पांच बजे रायपुर आने वाली एक फ्लाइट को छोड़कर तमाम शहरों से आवाजाही करने वाली अन्य फ्लाइट वापस ट्रेक पर लौट चुकी हैं। पिछले दस दिन से व्यवस्था बाधित दिक्कत हो रही थी। मुंबई की प्रभावित होने वाली तीसरी उड़ान भी रविवार से पुनः रेगुलर होने की उम्मीद है। विमानों की आवाजाही और यात्रियों की परेशानी का समाधान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों द्वारा होने के कारण यात्रियों को निगरानी की जा रही है।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सर्वाधिक विमान का संचालन करने वाली एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की फ्लाइट दस दिनों से प्रभावित हो रही है। विमानों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य होने लगी थी। बुधवार के बाद रायपुर से संचालित होने वाली 27 से 30 नियमित उड़ानों में से तीन विमान स्थगित हो रहे थे।
शनिवार को रद्द होने वाले विमान की संख्या घट गई और आज मुंबई-रायपुर-मुंबई के बीच संचालित होने वाली शाम पांच बजे की फ्लाइट का संचालन नहीं हुआ। विमानतल प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रविवार से इस फ्लाइट की उड़ान भी शुरू होने की संभावना है। शनिवार को बाकी शहरों के लिए संचालित होने वाली तमाम फ्लाइट की आवाजाही हुई। दिल्ली की एयर इंडिया की एक उड़ान और बेंगलुरु की फ्लाइट अपने तय समय से एक घंटे विलंब से आई। विमानतल से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। उनकी समस्या का समाधान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


