खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तांत्रिक क्रिया के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गुरुवार को मामले में मुख्य तांत्रिक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 3 अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
बता दें, 11 दिसंबर की सुबह स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन समेत 3 लोगों के शव उनके फार्महाउस में मिले। यह तीनों बीती रात स्क्रैप व्यापारी के बरबसपुर स्थित यार्ड में बैगा के साथ तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। तांत्रिक क्रिया के दौरान एक-एक कर बैगा ने तीनों को कमरे में बुलाया और कुछ ही देर में तीनों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में अशरफ मेमन, कोरबा का एक स्थानीय युवक और बिलासपुर निवासी एक युवक शामिल है। बिलासपुर निवासी बैगा राजेन्द्र कुमार ने इन्हें दावा किया था कि अगर वे बैगा को 5 लाख देते हैं, तो वह तांत्रिक क्रिया द्वारा उन्हें 2.5 करोड़ बनाकर देगा। इसी अंधविश्वास के चलते तीनों ने 10 दिसंबर देर रात पूजा रखवाई, लेकिन बंद कमरे में कुछ ऐसा हुआ कि तीनों को अपने जान से हाथ धोना पड़ा।
बैगा राजेन्द्र कुमार के साथ बिलासपुर के अमेरी से आए अश्विनी कुर्रे ने बताया कि बैगा और बैगा का एक साथी अंदर कमरे में थे। राजेन्द्र और एक और साथी बाहर थे। उसने बताया कि बैगा ने अंदर कमरे में तंत्र-मंत्र क्रिया शुरू की। पूजा के दौरान बैगा ने एक-एक कर अशरफ मेमन समेत तीनों मृतकों को कमरे में बुलाया और नींबू दिया और कमरे में बंद करते जा रहा था। बैगा ने उन्हें 15 से 30 मिनट तक के लिए कमरे में बंद किया था। लेकिन जब दरवाजा खोला गया, तो तीनों की मौत हो चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि जहर खुरानी देकर तीनों को मौत के घाट उतारा गया है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


