खबर वर्ल्ड न्यूज-एमसीबी। जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की चाय न बनने को लेकर हत्या कर दी। चाय बनाने से मना करने पर बेटे ने फरसे से वार कर मां को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद खुद पोड़ी थाना पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मामले में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र वार्ड क्रमांक एक के ग्राम लामीगोड़ा का मामला है जहा प्रार्थी अर्जुन सिंह (34) निवासी लामीगोड़ा, पोड़ी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह सोकर उठने के बाद आरोपी अर्जुन सिंह ने अपनी मां शांति बाई से चाय बनाने को कहा। मां शांति बाई (65) ने चाय बनाने से इनकार कर दिया और कहा कि वह खुद चाय बनाकर पी ले इस बात पर आरोपी अर्जुन सिंह अचानक आक्रोशित हो गया और गुस्से में आकर उसने घर में रखा लोहे का फरसा उठाया और अपनी मां शांति बाई के गर्दन पर कई बार वार कर दिया जिससे उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद खुद बेटे ने पोड़ी थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी। घटना के बाद पोड़ी थाने में अपराध दर्ज कर लिया और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वही पूछताछ के दौरान आरोपी अर्जुन सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशान देही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे का फरसा जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के द्वारा बताया गया कि 10 दिसम्बर को हमे सूचना मिली कि लामीगोड़ागांव में एक मर्डर हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुँची और वहां देखा गया कि जो पुत्र है वह अपने माँ की हत्या कर दी है। अब तक कि जांच पड़ताल में ये पता चला है कि छोटी सी बात को लेकर ही पुत्र काफी आक्रोशित हो गया और माँ की हत्या कर दी चाय बनाने को लेकर मना कर दिया था इस बात को लेकर आक्रोशित हो गया था पुलिस मामले की गम्भीरता को लेते हुए सारे साक्ष्य इकट्ठा करके जांच कर रही है और फिलहाल हमने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
Trending
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला


