खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर से हत्या की एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां शक ने एक पति को ऐसा अंधा बनाया कि उसने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव की है, जहां बीती रात आरोपी जितेंद्र केवट ने अपनी पत्नी संतोषी केवट पर लोहे के सब्बल से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक में हुए विवाद के दौरान उसने आपा खो दिया और अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया और दूसरे राज्य भागने की फिराक में था। लेकिन मामले की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
Trending
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल


