नई दिल्ली। कटक में खेले गए पहले टी20 में भारत ने जिस तरह साउथ अफ्रीका को सिर्फ 74 रन पर समेटकर 101 रन से जीत दर्ज की, उसने सीरीज का रुख पूरी तरह बदल दिया है। अब निगाहें गुरुवार को होने वाले दूसरे टी20 पर हैं, जहां दोनों टीमें चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत यहां जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त लेना चाहेगा, जबकि एडेन मार्कराम की टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी।
भारतीय टीम का संयोजन फिलहाल संतुलित दिख रहा है। अभिषेक शर्मा की आक्रामक शुरुआत और गेंदबाजों की धार ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप-कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म चिंता का विषय है। पहले मैच में दोनों जल्दी आउट हो गए थे, इसलिए इस बार उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। गेंदबाजी में भारत की स्पिन जोड़ी, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने अफ्रीका को दबाव में रखा। जसप्रीत बुमराह की लय और अरशदीप सिंह की स्विंग भी टीम की बड़ी ताकत है।
पहले मैच में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी। टीम को बॉलिंग अटैक से अधिक चिंता अपने बल्लेबाजों को लेकर है। मार्कराम, मिलर और ब्रेविस जैसे खिलाड़ी इस बार जिम्मेदारी से खेलने की कोशिश करेंगे। टीम से किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
संभावित प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (C), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (WK), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अरशदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (WK), एडेन मार्कराम (C), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, डोनोवन फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना माफाका।
Trending
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल


