नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के पेड़ों पर लिपटी पीली-हरी अमरबेल आसानी से नजर आ जाती है। दिखने में भले यह परजीवी पौधा हो, लेकिन आयुर्वेद में इसे बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे शुभ पौधा समझा जाता है और पीढ़ियों से घरेलू नुस्खों में इसका उपयोग किया जाता है। इसकी तासीर गर्म मानी जाती है। इसलिए इसे उपयोग करने के बाद शरीर में हल्की गर्माहट महसूस होती है, अमरबेल जिस पेड़ पर चढ़ती है, उसकी शक्ति खींच लेती है, इसी वजह से इसे बेहद ताकतवर माना जाता है।
आयुष चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सौरभ परौहा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि अमरबेल का सबसे अधिक इस्तेमाल बालों की देखभाल में होता है। कई लोग इसका तेल या पेस्ट बनाकर सीधे बालों पर लगाते हैं। इससे बाल मजबूत होते हैं, टूटना-झड़ना कम होता है और डैंड्रफ में राहत मिलती है। नियमित उपयोग से कई लोग बालों की ग्रोथ बढ़ने का दावा भी करते हैं। सर्दियों में स्कैल्प ड्राई होने पर अमरबेल का पेस्ट काफी मददगार माना जाता है।
डॉ. परौहा बताते हैं कि अमरबेल सिर्फ बालों तक सीमित नहीं है, बल्कि पेट, लिवर और तनाव से जुड़ी समस्याओं में भी पारंपरिक रूप से इसका उपयोग किया जाता है। इसका काढ़ा बनाकर पिया जाता है या 5 से 10 ग्राम पाउडर सुबह शाम उपयोग करने की सलाह दी जाती है। यह पाचन में सुधार, हेल्दी लिवर और मानसिक शांति में मददगार माना जाता है। कई लोग इसे तनाव, एंजाइटी और बेचैनी में भी कारगर बताते हैं।
पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में अमरबेल को इम्यूनिटी बूस्टर माना गया है। मौसम बदलने पर बार-बार बीमार पड़ने वाले लोग इसका काढ़ा पीते रहे हैं। यह खून को साफ करता है, शरीर में ताजगी लाता है और जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है। कुछ लोग इसे सर्दी-जुकाम में भी फायदेमंद बताते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवार बदलते मौसम में अमरबेल को घरेलू औषधि की तरह उपयोग करते हैं।
बिना सलाह सेवन करना पड़ सकता है भारी
हालांकि अमरबेल प्राकृतिक है, लेकिन डॉक्टर सौरभ परौहा चेतावनी देते हुए बताया कि इसका सेवन बिना जानकारी के नहीं करना चाहिए। जिन्हें पहले से कोई बीमारी है, गर्भवती महिलाएं या नियमित दवाएं खाने वाले लोग इसे उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Trending
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा


