खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। मंत्री लखन लाल देवांगन आज ऑक्सीजोन का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन हेतु 80 नग ई रिक्शा का वितरण भी उनके करकमलों से किया जायेगा।गुरुवार को नगर पालिक निगम कोरबा के भंडार गृह में अपरान्ह 3:00 बजे ई रिक्शा वितरण कार्यक्रम रखा गया है वही पौड़ीबहार उद्यान में शाम 4:00 बजे लोकार्पण , भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा ड़ोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य हेतु 80 नग ई रिक्शा निगम के सफाई बेड़े में शामिल किए गए हैं। गुरुवार 11 दिसंबर को उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन इन सभी ई रिक्शा को स्वच्छता दीदियों को सफाई व्यवस्था कार्य हेतु वितरण करेंगे।
इसी प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत पोडिबहार उद्यान में ऑक्सी रिच जोन का निर्माण 01 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से कराया गया है जिसका लोकार्पण भी उद्योग मंत्री भी लखन लाल देवांगन के कर कमलो से किया जाएगा , इसी प्रकार उद्योग मंत्री देवांगन पौड़ीबहार उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में 19 लाख रुपए की लागत से वार्ड में किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन भी करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजूदेवी राजपूत के द्वारा की जाएगी, तथा सभापति नूतन सिंह ठाकुर, मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद गण व अन्य जनप्रतिनिधिगण विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान करेंगे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


