खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी और प्रदेश के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जयस्तंभ चौक पहुंचे, जहां वे आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम और केदार कश्यप भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस है। सभी लोग यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं। शहीद वीर नारायण सिंह सोनाखान के जमींदार थे, उन्होंने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, अकाल पड़ने पर अंग्रेजी हुकूमत के गोदाम पर अनाज था, लोग भूखमारी से मर रहे थे, उनसे देखा नहीं गया और अनाज निकालकर सब में बांट दिया था। अंग्रेजों ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया। आज ही के दिन उन्हें जयस्तंभ चौक में फांसी की सजा दे दी थी। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बताएं मार्गों पर सब चलेंगे।
Trending
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”
- मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई
- ज्येष्ठ अमावस्या कब ? पितर, शनि देव और सुहागिनों का गहरा संबंध, जानें महत्व
- सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से अंक तालिका में उठापटक, पंजाब किंग्स से छिना No-1 का ताज; RCB भी लुढ़की
- गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव
- चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क लगवाई उठक-बैठक
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट


