खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। उदंती-सीता नदी अभयारण्य की एंटी पोचिंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए दोनों तस्कर ओडिशा के रहने वाले हैं। शेड्यूल-1 श्रेणी में शामिल इस दुर्लभ जीव की तस्करी की सूचना वाइल्डलाइफ जस्टिस कमीशन तक पहुंची थी, जिसके आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक, कमीशन के बताए गए प्वाइंट पर छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर इलाके में घेराबंदी कर तस्करी के प्रयास में लगे दोनों आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 9 किलो वजनी और 40 इंच लंबा जिंदा पैंगोलिन बरामद किया गया। जिसके बाद वन विभाग ने पैंगोलिन का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। परीक्षण के बाद प्रशासन उसे जंगल सफारी के सुपुर्द करने की तैयारी में है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-
1. गोपाल (42 वर्ष) जाति हरिजन, ग्राम सिमलीगोदरा (ओडिशा)
2. मनोज (30 वर्ष) जाति हरिजन, ग्राम मलकीगुड़ा (ओडिशा)
Trending
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
- धमतरी का गौरव: ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ में बनाया कीर्तिमान
- आम की छांव में बदले सपनों के मायने: मुख्यमंत्री ने कहा- “अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”


