खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। बालको संयंत्र के जीएपी में देर शाम को अचानक ब्लास्ट हो गया और आग लग गई। जिसकी जद में आने से तीन कर्मचारी झुलस गये हैं। हादसे में घायल हुए सभी श्रमिकों को बालको के विभागीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हालांकि हादसे में कुल कितने लोग घायल हुए हैं इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हो पायी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें मात्र एक श्रमिक के घायल होने की सूचना दी गई है।
जांच के बाद ही मामला पूरी तरह से स्पष्ट होगा कि संयंत्र में हुए हादसे में कुल कितने श्रमिक झुलसे हैं। बालको संयंत्र में सोमवार की शाम लगभग 6 बजे जीएपी (ग्रीन एनोड प्लांट) में अचानक आग लग गई। जिसकी जद में आने से से तीन श्रमिक घायल होने की सूचना सामने आ रही है। हालांकि अधिकृत तौर पर मात्र एक श्रमिक घायल होने की जानकारी पुलिस ने दी है। जो मूलतः बिहार निवासी रविशंकर यादव है। हादसे के होते ही मौके पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई और मौके पर मौजूद कर्मचारियों की मदद से घायल रविशंकर यादव सहित अन्य कर्मचारियों को उपचार के लिए बालको के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे बाहर बतायी जा रही है। हादसे कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ है यह स्पष्ट नहीं ही पाया गया है। जांच के बाद ही मामले से पर्दा उठ सकेगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


