खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। हसौद में नाबालिक बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी 6 दिसंबर की सुबह घर से लापता हुई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामला नाबालिक से जुड़ा होने पर पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और थाना हसौद की टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन लगातार ट्रेस की। आरोपी बालिका को लेकर अलग-अलग जगह लोकेशन बदलते हुए दिल्ली की ओर जाता दिखा।
एसपी सक्ती ने बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा रेलवे पुलिस के साथ समन्वय बनाते हुए दबिश दी, जिसके बाद कामठी रेलवे स्टेशन (महाराष्ट्र) से आरोपी ताहीद आलम को हिरासत में लेकर किशोरी को सुरक्षित बरामद किया गया।
आरोपी को 08 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस कार्रवाई में थाना हसौद और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।
Trending
- सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी


