खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित फर्जी विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि वर्ष 2023-24 की जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती की चयन सूची 8 दिसंबर को जारी होगी और मेडिकल टेस्ट 15 जनवरी से शुरू किए जाएंगे। इस भ्रामक विज्ञप्ति को बस्तर एसपी के नाम से जारी किया गया बताया गया है, लेकिन बस्तर जिले की पुलिस ने इस विज्ञप्ति को पूरी तरह फर्जी बताया है।
बस्तर जिले के एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग ने बयान जारी कर साफ किया है, कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर सूचना सिर्फ पीएचक्यू की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सोशल मीडिया में फैली इस सूचना पर भरोसा न करें, क्योंकि ऐसी फर्जी घोषणाओं के जरिए अभ्यर्थियों से ठगी की आशंका बढ़ जाती है। उन्हाेने कहा कि कई लोग इस तरह की अफवाहों का फायदा उठाकर पैसों और दस्तावेजों की मांग कर सकते हैं, इसलिए अभ्यर्थी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध संदेश की पुष्टि किए बिना उसकी जानकारी साझा न करें। फिलहाल बस्तर पुलिस ने इस मामले में साइबर टीम को अलर्ट कर दिया है, और ऐसे भ्रामक पोस्ट पर नजर रखी जा रही है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
- रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?


