खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एलसीआईटी पब्लिक स्कूल बोदरी में काम करने वाले प्रहलाद कुमार का शव संदिग्ध हालत में मिला। मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद सोन लोहरसी का रहने वाला था, जिसका शव शराब दुकान से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे खून से लथपथ पाया गया। उनके गले में स्कूल का आई-कार्ड लगाया हुआ था जिससे पहचान हो पाई, वहीं पास में उनकी बाइक भी खड़ी मिली।
शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या रविवार देर रात की गई होगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने, CCTV देखने और कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी कर रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


