खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार इम्तियाज़ अली का नक्सलियों ने अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी है। बता दें कि रविवार शाम पामेड़ के इरापल्ली इलाके में नक्सलियों ने इम्तियाज़ को बंधक बनाया था। जिसके बाद आज सुबह ठेकेदार का शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस हत्या की जिम्मेदारी पामेड़ एरिया कमेटी ने ली है।
घटना रविवार शाम उस समय हुई जब इम्तियाज़ अली अपनी टीम के साथ सड़क निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों का एक दस्ता वहां पहुंचा और ठेकेदार को जबरन अपने साथ जंगल की ओर ले गया। इस दौरान ठेकेदार के साथ मारपीट भी की गई।
इम्तियाज़ के साथ काम कर रहे एक सहयोगी ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वह सीधे इरापल्ली स्थित मेटागुड़म सुरक्षा कैंप पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी सुरक्षा बलों को दी। सहयोगी के बयान के बाद इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
वहीं सोमवार सुबह तलाशी के दौरान पुलिस ने इम्तियाज़ अली का शव जंगल से बरामद किया। शव के पास से एक पर्चा भी मिला है, जिसमें पामेड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में नक्सलियों ने निर्माण कार्य रोकने की धमकी भी दी है।
मारा गया ठेकेदार इम्तियाज़ अली उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से नारायणपुर में रहकर सड़क निर्माण कार्य संभाल रहा था।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा बालों की टीम ने इलाके में सर्च अभियान बढ़ा दी है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


