खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीते दो दिन से माना और नवा रायपुर का इलाका कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर की चपेट में है। यहां रात और दिन के तापमान में 20 डिग्री का अंतर है। माना एयरपोर्ट के आसपास के इलाके में अंबिकापुर जैसी ठंड पड़ रही है। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री नीचे जा चुका है।
दिसंबर के दूसरे सप्ताह में भी मामूली उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। अगले दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार को रायपुर जिले के साथ दर्जनभर क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। पिछले तीन चार दिनों से राज्य में बढ़ती ठंड का प्रभाव रहा है और राज्य के सीमावर्ती इलाकों में तो ठंड चरम पर है। वहां मैनपाट सहित आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के वक्त पेड़ों की पत्तियों में ओस जमने जैसी स्थिति बन रही है। अंबिकापुर का तापमान 5.2 डिग्री तक पहुंचा है, जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह की स्थिति राजधानी रायपुर से करीब 10 किमी दूर माना एयरपोर्ट और उससे लगे नवा रायपुर की है। वहां भी पिछले तीन दिनों से शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं।
वहां रात का तापमान 8 डिग्री तक पहुंचा है, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है। वहां दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री का अंतर है, जो कड़ाके की ठंड की तरफ इशारा कर रहा है।
Trending
- सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश : बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग
- सुशासन तिहार: उलखर और बड़े नावापारा में उमड़ा जनसैलाब
- विशेष लेख- सेवा सेतु- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल क्रांति का नया अध्याय
- सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त


