खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में प्रशासन ने धान के अवैध कारोबार पर सख्ती बरतते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और मंडी की संयुक्त टीम ने तहसील करपावंड के ग्राम धनपुर में आज रविवार काे गश्त के दौरान ओड़ीसा राज्य से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 30 क्विंटल धान सहित वाहन को जब्त कर लिया है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनीष वर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान टीम ने वाहन क्रमांक सीजी 17 केवाय 3158 को रोका। वाहन का चालक ओड़ीसा के थाना उमरकोट अंतर्गत ग्राम धारली निवासी प्रदीप साव था। वाहन की जांच करने पर उसमें 60 बोरियों में भरा हुआ कुल 30 क्विंटल धान पाया गया।
संयुक्त टीम ने जब चालक प्रदीप साव से इतनी बड़ी मात्रा में धान परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज़ों की मांग की, तो वह कोई भी मान्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। वैध कागजातों के अभाव को देखते हुए संयुक्त टीम ने 30 क्विंटल धान और वाहन को जब्त कर लिया। आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जब्त किए गए धान और वाहन को थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस सक्रियता और कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तरीके से होने वाली धान की आवक पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


