खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आईटीआई बस्तर में नंदी फाउंडेशन द्वारा संचालित महिंद्रा प्राइड क्लासरूम का एक सप्ताह तक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह विशेष कार्यक्रम प्रशिक्षणार्थियों सहित वंचित युवाओं, विशेषकर महिलाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षार्थियों को जीवन कौशल, संचार कौशल, समय प्रबंधन, साक्षात्कार तकनीक, ग्रूमिंग तथा कार्यात्मक अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। महिंद्रा समूह द्वारा प्रायोजित यह पहल युवाओं को रोजगार एवं उद्यमशीलता के अवसरों के लिए बेहतर रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. एके मांडले ने सभी प्रशिक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं को नवोन्मेषी गतिविधियों को जानने-समझने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
- रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?


