खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध तरीके से धान खपाने के मामले में करपावंड तहसील के अंतर्गत ग्राम मारीगुड़ा चिऊरगांव में दूसरे किसान का धान अपने खाते में बेचने की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की । अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनीष वर्मा ने बताया कि आज रविवार काे मौके पर एक ट्रैक्टर वाहन क्रमांक सीजी 17 केटी 1576 को रोका गया, जिसमें लक्ष्मण भारती पिता सहदेव भारती निवासी मारीगुड़ा द्वारा 89 बोरी में लगभग 40 क्विंटल धान ले जाया जा रहा था।
पूछताछ करने पर लक्ष्मण भारती ने स्वीकार किया कि उनके पिता सहदेव भारती पिता आयतु भारती के नाम पर सोमवार 8 दिसम्बर को धान उपार्जन केंद्र करपावंड में 152.40 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन कटा है। टोकन की मात्रा के मुकाबले धान कम पड़ने के कारण उन्होंने कमी को पूरा करने के लिए यह 40 क्विंटल धान ग्राम राताखंडी निवासी दया भतरा से मांगा था। इससे स्पष्ट हुआ कि लक्ष्मण भारती अन्य किसान के धान को अवैध रूप से अपने पिता के खाते में खपाने का प्रयास कर रहे थे, जो कि शासन के नियमों का सीधा उल्लंघन और एक प्रकार का फर्जीवाड़ा है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, अवैध रूप से लाए जा रहे 40 क्विंटल धान सहित महिंद्रा ट्रैक्टर वाहन क्रमांक सीजी 17 केटी 1576 को जब्त कर लिया। जब्त किए गए धान और ट्रैक्टर को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया गया है।
इस घटना ने धान खरीदी केंद्रों पर बिचौलियों की सक्रियता और धोखाधड़ी के प्रयासों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि इस तरह के फर्जीवाड़े को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending
- सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश : बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग
- सुशासन तिहार: उलखर और बड़े नावापारा में उमड़ा जनसैलाब
- विशेष लेख- सेवा सेतु- छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल क्रांति का नया अध्याय
- सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त


