खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में गुंडे-बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो चला है। अबकी बार चाकू की नोक पर पैर छुकर माफी मंगवाने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो डीडी नगर थाना इलाके में चंगोराभाठा तालाब के पास का बताया जा रहा है, जिसमें चाकू की नोक पर यश नाम का लड़का दूसरे लड़के को सोशल मीडिया में मारने की झूठी बात कहने का आरोप लगाते हुए पैर नहीं पड़ने पर चाकू मारने की धमकी दे रहा है। दूसरा लड़का इस तरह की बात नहीं करना बताता है, लेकिन चाकू की डर की वजह से पैर छूने को मजबूर होता है।
पूरे घटनाक्रम का वीडिया सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब पुलिस का क्या कदम होता है, देखना होगा। दरअसल, चाकू का चलन आम हो चला है। ऑनलाइन आसानी से चाकू मिल जाने की वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस ने इसके पहले ऑनलाइन चाकू सप्लाई पर कदम उठाया था, लेकिन ताजा घटना को देखते हुए इस पर और सख्ती दिखाए जाने की जरूरत है।
Trending
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
- बस्तर में बागवानी क्रांति: 9 साल की तपस्या लाई रंग, अब ‘लीची’ की मिठास से बदलेगी किसानों की तकदीर


