खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रही। क्रू स्टाफ और पायलटों की कमी से इंडिगो की दिल्ली की 5, मुंबई की 3, गोवा, इंदौर, कोलकाता समेत अप-डाउन 20 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इसके चलते यात्री सुबह 6 से रात तक परेशान हुए और उन्होंने हंगामा किया। फ्लाइट्स रद्द होने से 7 हजार से ज्यादा यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।
दिल्ली और मुंबई जाने वाले दर्जनों यात्री ऐसे थे, जिन्हें विदेश की फ्लाइट पकड़नी थी। उड़ानों के रद्द होने से एयरपोर्ट पर सुबह से तनाव की स्थिति बनी रही। लोगों की इंडिगो के स्टाफ से बहस होती रही। कई बार तो काउंटर पर धक्का-मुक्की तक की नौबत आई।
24 घंटे से एयरपोर्ट पर रुके यात्री, न कोई ई-मेल न कोई सूचना मिली
रायपुर से हैदराबाद, चेन्नई जाने वाले 100 से ज्यादा यात्री ऐसे थे, जो विमान के इंतजार में 24 घंटे से एयरपोर्ट पर ही रुके हैं। उनमें सें किसी भी यात्री को ई-मेल या एसएमएस से सूचना नहीं मिली। एयरपोर्ट पर रुकने के बावजूद यात्री को न कमरा दिया गया और न ही उन्हें खाना दिया गया। उन्हें चाय, पानी, नाश्ता सब खरीदना पड़ा।
Trending
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
- बस्तर में बागवानी क्रांति: 9 साल की तपस्या लाई रंग, अब ‘लीची’ की मिठास से बदलेगी किसानों की तकदीर


