खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
मुठभेड़ के दौरान ID ब्लास्ट में एएसआई जनार्दन कोर्राम, आरक्षक रमलू हेमला और आरक्षक सोमडेव यादव घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों का हालचाल जाना। उनका हौसला बढ़ाया।
गृह मंत्री ने डॉक्टरों से विस्तार से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि सभी घायल जवानों का इलाज डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में चल रहा है। सरकार उनकी हर संभव मदद कर रही है। बता दें कि बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। यह मुठभेड़ भी अभियान के दौरान हुई है। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है।
Trending
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
- बस्तर में बागवानी क्रांति: 9 साल की तपस्या लाई रंग, अब ‘लीची’ की मिठास से बदलेगी किसानों की तकदीर


