खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट क्षेत्र अंर्तगत गंगामुंडा तालाब, चौपाटी के पास में धारदार बटन वाला चाकू दिखाकर आम लोगो को डरा धमका कर गुंडागर्दी करने वाले आराेपी सोनू बघेल पिता नारायण बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बोधघाट में मुखबिर सूचना मिला कि एक युवक बहादुरगुडा गंगामुंडा तालाब मेढ़,चौपाटी के पास वहां से आने जाने वाले लोगों को अपने पास रखे धारदार बटनदार चाकू दिखा कर आम लोगो को डरा धमका कर गुंडागर्दी कर रहा है कि सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, जो टीम के द्वारा मौक़े में जाकर उक्त आरोपी को मौक़े में चाकू दिखाकर गुंडागर्दी करते पाए जाने से उसे आरोपी सोनू बघेल काे अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से 1 नग धारदार बटनदार चाकू को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने से उसे गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां सं उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
- बस्तर में बागवानी क्रांति: 9 साल की तपस्या लाई रंग, अब ‘लीची’ की मिठास से बदलेगी किसानों की तकदीर


