खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पाथरी के जंगल में एक मां ने अपने नवजात बच्चें को जंगल मे छोड़ फरार हो गई, घटना की सूचना पर पुलिस ने बच्चे को उपचार के लिए मेकाॅज में भर्ती करवाया है। थाना करपावंड से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार काे ग्राम के पाथरी के जंगल में एक बच्चा लकड़ी बिनने के लिए गया हुआ था, जहां जंगल मे लकड़ी बिनने के दौरान झाड़ियों के बीच मे एक बच्चा दिखाई दिया, जिसके बाद बच्चे ने इस मामले की जानकारी गांव के लोगो को दी, गांव वाले तत्काल जंगल पहुंचकर नवजात बच्चे काे बरामद कर इसकी सूचना करपावंड पुलिस को दिया गया, गांव की मितानिन को बुलाकर बच्चे को उपचार के लिए बकावंड अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाॅज भिजवाया गया है।
इस घटना के बाद पुलिस बच्चे के मां की तलाश में आस-पास के गांव वालों से इस मामले को लेकर पता-साजी कर रही है, लेकिन अब तक महिला के बारे में कोई भी जानकारी नही मिली है, वही मितानिन के साथ ही गांव मे मुखबिर भी लगाया गया है, जिससे कि महिला का पता चल सके कि आखिरकार किसने बच्चे को झाड़ियों में फेंका है। बता दें कि कुछ दिन पहले इसी तरह मेकाॅज के सामने बने डिमरापाल आश्रम के पास किसी महिला ने एक नवजात को जंगल मे छाेड़ दिया था, जिसे उपचार के लिए लाया गया था, 2 दिन तक चले उपचार के बाद आखिरकार बच्चे ने दम तोड़ दिया था।
Trending
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते


