खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार बार-बार नई प्रक्रिया थोपकर आम जनता को लाइन में खड़ा करने पर मजबूर कर रही है। कभी नवीनीकरण, कभी आधार लिंक, कभी केवाईसी-इन सभी चरणों से नागरिक लगातार परेशान हैं। सरकार का स्वयं का सिस्टम विश्वसनीय नहीं है, सर्वर बार-बार फेल होता है, और जनमानस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व ही राशन कार्ड नवीनीकरण और आधार लिंक की प्रक्रिया पूरी करवाई गई, उसके बाद एसाईआर के लिए लंबी कतारें लगीं, जिसकी प्रक्रिया अब तक समाप्त भी नहीं हुई थी कि पुनः नया आदेश जारी कर 8 दिसम्बर तक राशन कार्ड केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया। जब राशन दुकानों में केवाईसी की प्रक्रिया के लिए हितग्राही पहुंचे, तो सरकार का सर्वर काम ही नहीं कर रहा था। कई घंटे इंतजार के बाद भी लिंक नहीं आया और दुकान संचालक शाम को दुकान बंद कर वापस लौट गए । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लिंक फेल नहीं, बल्कि सरकार ही फेल” हो चुकी है और जनता को प्रक्रियाओं में उलझाकर अपनी नाकामियां छिपाने की कोशिश कर रही है। साथ ही महतारी वंदन योजना में भी आधार लिंक और केयावसी के नाम पर कई महिलाओं, विशेषकर बुजुर्ग माता-बहनों का भुगतान रोक दिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते


