खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिला मुख्यालय के व्यस्त सुकमा मेन रोड स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में गुरुवार की रात लगभग 8:30 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया जब दोनों आरोपी दुकान में अचानक घुसे और संचालक को पिस्टल दिखाकर आभूषण लूटने लगे। लूट के दौरान दुर्गा ज्वेलर्स के संचालक ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के दुकानदार वहां पहुंच गए। पुलिस को भी इसकी तत्काल सूचना दी गई। पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से एक आरोपी को लूटे गए आभूषणों सहित वहीं पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सुकमा एसपी किरण चव्हाण घटना स्थल पहुंचकर उन्होंने मौके पर पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेकर फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी ने स्वयं वार रूम से लगातार मॉनिटरिंग करते हुए इलाके में घेराबंदी और जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमों को रवाना किया गय। मेन रोड से लेकर सभी संभावित भागने के रास्तों पर नाकेबंदी कर सघन जांच शुरू की गई। पुलिस ने क्षेत्र में गुप्त तैनाती के साथ हर आने-जाने वाले पर नजर रखी। लगातार की जा रही इस पतासाजी का परिणाम यह हुआ कि घटना के सिर्फ 3 घंटे के भीतर ही पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी को भी हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
लूट के दोनों आरोपियों को पकड़े जाने के बाद पुलिस की पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी बड़े अपराधी गिरोह से जुड़े हैं या उन्होंने सुकमा में अन्य आपराधिक घटनाओं की योजना भी बनाई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है, कि उन्हें हथियार कहां से मिले और इस वारदात की योजना कब से बनाई जा रही थी। इस पूरी घटना में सुकमा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सतर्कता और प्रभावी नाकेबंदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके चलते लूट की कोशिश को बड़े अपराध में बदलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया और शहर में संभावित खतरे को टाल दिया गया। सुकमा नगर में हुई इस घटना के बाद आम लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना की है।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज ओर अन्य माध्यमों से जांच शुरू की गई और सुकमा जिले के सभी थाने में सूचना दी गई थी, कि नाकेबंदी कर जांच की जावे। हमारी टीम की त्वरित कार्रवाई से तीन घंटे में दूसरे फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपियों से पूछताछ की जारी है, विस्तृत जानकारी जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


