वार्ड 5, 6, 7, 13 और 14 में 2000 परिवारों को मिलेगी राहत
खबर वर्ल्ड न्यूज-भाटापारा। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद से जनहित में एक सराहनीय पहल की गई है। बैंक ने नगर पालिका भाटापारा को दो बड़े पानी के टैंकर प्रदान किए हैं, जिनकी सहायता से भाटापारा शहर के वार्ड क्रमांक 5, 6, 7, 13 एवं 14 में रहने वाले लगभग 2000 परिवारों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।
भाटापारा के कई वार्डों में लंबे समय से पानी की कमी की समस्या बनी हुई थी। ऐसे में यह जल टैंकर नागरिकों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
बैंक अधिकारी श्री प्रदीप गिरी ने बताया कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक समय-समय पर जनहित के कार्य करता रहा है और आगे भी इस प्रकार का सहयोग निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जफर खान एवं भाटापारा नगर पालिका के लोकप्रिय अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने बैंक के इस सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और इसे शहरवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी कदम बताया।
इस पहल से पानी की समस्या से जूझ रहे परिवारों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


