खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह खेत गई हुई थी, तभी गांव का ही युवक यशवंत मिरी (निवासी बरपाली) वहां पहुंच गया। सूनसान स्थान का फायदा उठाकर आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता के चिल्लाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें देखते ही आरोपी वहां से भाग निकला। महिला ने घर लौटकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद घटना गांव में फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश पैदा हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की तलाश की और उसे बरपाली बस स्टैंड में पकड़कर जमकर पिटाई की। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपी यशवंत मिरी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। घटना को लेकर ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश व्याप्त है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


