खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम साय ने कहा, नक्सलवाद के विरुद्ध लगातार ऑपरेशन जारी हैं। बीजापुर में हुए एक बड़े अभियान में 12 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। इस ऑपरेशन में हमारे 3 जवान शहीद हुए हैं, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
बता दें कि बस्तर में नक्सलवाद के समूल नाश के लिए चलाए जा रहे मिशन 2026 ने अब अंतिम और निर्णायक चरण में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को बीजापुर के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल लंबे समय से योजनाबद्ध तरीके से नक्सलियों के ठिकानों को ध्वस्त करने, कैंप विस्तार, सड़क निर्माण और लगातार अभियान चलाने के बाद अब सुरक्षा बल उन इलाकों पर फोकस कर रहे हैं, जहां नक्सली संगठन अपनी आखिरी कोशिशों में जुटा हुआ है।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, मिशन के पहले चरणों में जिन डिवीजनों और जंगलों को नक्सलियों का गढ़ माना जाता था, वे अब फोर्स की पकड़ में आ चुके हैं। नक्सली गतिविधियों का दायरा काफी सीमित हो गया है और संगठन अपनी संरचना बचाने के लिए लगातार पीछे हट रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए फोर्स ने मिशन 2026 की अंतिम लड़ाई की आधिकारिक शुरुआत कर दी है, जो अब बड़े और निर्णायक अभियानों का रूप ले रही है।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


