खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव कुमार तिवारी-बिलासपुर। मौसाजी स्वीट्स के सभी संस्थानों पर 1 स्टेट जीएसटी की टीमों ने एक साथ छापा मारा। रायपुर और बिलासपुर की संयुक्त टीमों ने टैक्स चोरी की शिकायत पर यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने संस्थानों के कंप्यूटर सिस्टम, बिल, पर्ची और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। शाम करीब साढ़े 4 बजे अलग-अलग टीमें संस्थानों पर पहुंचीं। चार सदस्यीय टीमों ने कंप्यूटर सिस्टम को तुरंत अपने कंट्रोल में लिया। अधिकारी और कर्मचारी बिल, पर्ची समेत सभी वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच करते रहे। यह कार्रवाई फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स हेराफेरी की शिकायत के बाद की गई। सोमवार (1 दिसंबर) को रायपुर और बिलासपुर स्टेट जीएसटी की दर्जन भर टीमों ने मौसाजी स्वीट्स के सभी ठिकानों पर दबिश दी। अधिकारियों ने संस्थानों के दस्तावेज, रजिस्टर, फाइलें, कंप्यूटर सिस्टम और लैपटॉप जब्त कर लिए। इसके बाद दो-दो अधिकारियों की टीमों ने इनकी जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अधिकारी कमिश्नर को छोड़कर किसी का भी कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


