खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दितवाह तूफान का असर कमजोर होने के बाद भी छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि यह अवदाब में बदल गया है। दबाव कम होने के कारण बादल छाने और बारिश की संभावना बनती है। इसी कारण अगले दो दिन तक दक्षिण इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं अन्य इलाकों में तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। हालांकि उसके बाद ठंडक में बढ़ोतरी होने के आसार है।
पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग के एक-दो जगहों पर अति हल्की बारिश हुई। अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात तूफान दितवाह का अवशेष गहन अवदाब अब कमजोर होकर अवदाब में बदल गया है।यह पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर, चेन्नई तट से 30 किमी की दूरी पर केन्द्रित है।
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


