खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी। सांसद अग्रवाल ने X पोस्ट में लिखा, आपका प्रेरणादायी नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना सभी के लिए मार्गदर्शक है। आपके नेतृत्व में संगठन ने नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है। प्रभु श्री राम आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा प्रदान करे ताकि आप देश और संगठन की सेवा इसी निष्ठा के साथ करते रहें।
विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार 3.0 में स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को पटना में हुआ था। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से ताल्लुक रखने वाले जगत प्रकाश नड्डा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की। वर्ष 1983-84 में वे छात्र राजनीति में सक्रिय हुए और आज केंद्रीय मंत्री के पद तक पहुंचे हैं। नड्डा का राजनीतिक जीवन कई उतार-चढ़ावों से गुज़रा है।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


