खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे क्रिकेट मैच की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ये मैच रायपुर के स्टेडियम में BCCI को हैंडओवर किए जाने के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस बीच रांची में पहले एकदिवसीय मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया रायपुर पहुंच गई है। वहीं भारत के बाद अब दक्षिण अफ्रीका की टीम भी रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गई है। सभी खिलाडी चार्टर्ड प्लेन से सीधे माना स्थित विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड कर चुके है।
यहाँ से वे सीधे होटल के लिए रवाना हो रहे है। कल टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी। टीम इण्डिया के साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी भी पहुँच रहें है। दोनों ही टीमें कल अलग अलग समय में प्रैक्टिस करेंगी।
बता दें कि अपने पसंदीदा खिलाडियों को देखने बड़ी संख्या में लोग रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि वे भारतीय खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए पहुंचे है, लेकिन सबसे ज्यादा क्रेज विराट कोहली को लेकर देखा जा रहा है, लोग 18 नंबर की जर्सी लेकर पुरे जोश के साथ खिलाड़ियों का स्वागत करते नजर आ रहे है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


