खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में धान खरीदी की व्यवस्था अपने बेहतर प्रबंधन और पारदर्शी प्रक्रियाओं के कारण किसानों के बीच भरोसे का नया माहौल बना रही है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता और तौल की तेज प्रक्रिया ने किसानों को अधिक सुविधा और राहत प्रदान की है। किसानों का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारू रूप से चल रही है। ग्राम नवापारा के किसान श्री जागेंद्र पटेल 52 क्विंटल 40 किलो धान लेकर केंद्र पहुँचे।
उन्होंने बताया कि घर बैठे मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन प्राप्त होना किसानों के लिए बड़ी सुविधा है। श्री पटेल ने बताया कि कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड ने उनकी खेती को स्थिरता और मजबूती प्रदान की है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है और खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने का आत्मविश्वास बढ़ा है। श्री पटेल ने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँच रहा है और टोकन से लेकर तौल तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों की जरूरतों को समझते हुए बेहतर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर रही है।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


