खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। घरेलू विवाद को लेकर सास की हत्या करने वाला आरोपी दामाद विरेंद्र कुर्रे गिरफ्तार हो गया है, 05.11.2025 को थाना माना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरौदा फोकटपारा माना कैम्प निवासी राजबाई बांधे पति उदय राम बांधे उम्र 65 वर्ष का उपचार के दौरान डी के एस अस्पताल रायपुर में मृत्यु हो गई है। जिस पर थाना माना में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों से पूछताछ में पाया गया कि दिनांक 04.11.25 को शाम लगभग 05.30 बजे मृतिका का दामाद विरेन्द्र कुर्रे के द्वारा किसी बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर आज इस घर से किसी न किसी का लाश उठेगी बोलकर अपनी पुत्री को अपने घर ले जाने के लियें बच्ची का बाल पकडकर खींचकर ले जा रहा था, उसी दौरान मृतिका राज बाई बांधे ने मना किया तो आरोपी जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का से जोर से तीन-चार बार राज बाई बांधे के दाहिने आंख के पास चेहरे पर मार दिया जिससे वह वहीं गिर गई, जिसे उपचार हेतु डी के एस अस्पताल मंे भर्ती कराया गया था, जिसका उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इस प्रकार आरोपी विरेन्द्र कुर्रे द्वारा अपनी सास राज बाई बांधे को हाथ मुक्का से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिया गया, कि आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 326/25 धारा 103 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपी विरेन्द्र कुर्रे को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घरेलू विवाद को लेकर अपनी सास की हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी विरेंद्र कुर्रे पिता रम्मू कुर्रे उम्र 30 साल निवासी देवपुरी सतनाम चौक के पास थाना माना रायपुर।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


