खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जगदलपुर रेंज एस. अरूल कुमार (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे छ0ग0 शासन की ‘‘पूना मारगेम’’ (पुनर्वास से पुनर्जीवन) पहल पर भरोसा जताते हुए माओवादी हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपना रहे हैं और समाज के मुख्यधारा में शामिल हो रहे है।
आज समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 65 लाख के 27 ईनामी सहित 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की ईच्छा जाहिर की जिसका स्वागत करते हुए इन्हें उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.), कमाण्डेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ गोपाल यादव, कमाण्डेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ अनिल कुमार प्रसाद, कमांडेंट 80वीं वाहिनी सीआरपीएफ जितेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) एवं उप कमांडेंट विमल (आसूचना शाखा) के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये। Also Read – वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विनीत जैन का निधन उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स, विशेष आसूचना शाखा दन्तेवाड़ा, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 230वी वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा एवं आरएफटी जगदलपुर का विशेष योगदान रहा। आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रषिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।
आज दिनांक 30 नवम्बर 2025 को आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की सूची –
1. कुमली उर्फ अनिता मण्डावी – कंपनी नम्बर 06 सदस्य/एसजेडसीएम कमलेश की गार्ड (08 लाख रूपये ईनामी)।
2. गीता उर्फ लख्मी उर्फ लक्ष्मी मड़काम – कंपनी नम्बर 10 सदस्य (08 लाख रूपये ईनामी)।
3. रंजन उर्फ सोमा मण्डावी – कंपनी नम्बर 06 सदस्य (08 लाख रूपये ईनामी)।
4. भीमा उर्फ जहाज कलमू – कंपनी नम्बर 02 सदस्य (08 लाख रूपये ईनामी)।
5. क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े – एसीएम आमदई एरिया कमेटी (05 लाख रूपये ईनामी)।
6. कुमारी मुन्नी कर्मा – प्लाटून नम्बर 16 सदस्य (02 लाख रूपये ईनामी)।
7. लक्ष्मी अटामी – प्लाटून नम्बर 16 सदस्य (02 लाख रूपये ईनामी)।
8. कृष्णा पदामी – पल्लेवाया पंचायत मिलिषिया कमाण्डर (02 लाख रूपये ईनामी)।
9. श्रीमती मगंड़ी उर्फ मंगली हेमला – ककाड़ी आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष (02 लाख रूपये ईनामी)।
10. दशरू डोडी – बेलनार आरपीसी मिलिषिया सदस्य (02 लाख रूपये ईनामी)।
11. नंदू मंडावी – गमपुर पंचायत सीएनएम कमाण्डर (02 लाख रूपये ईनामी)।
12. विज्जा मिच्चा – कोलनार आरपीसी मिलिषिया अध्यक्ष (02 लाख रूपये ईनामी)।
13. हिड़मे कुहड़ाम – मंलागेर एरिया पार्टी सदस्य/ एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।
14. रोशनी उर्फ हुंगी सोड़ी- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
15. राजू उर्फ गांधी लेकाम- इन्द्रवती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
16. जनकू वेको- बोड़गा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01लाख रूपये ईनामी)।
17. बुधराम माड़वी – पल्लेवाया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।
18. सुखमति उर्फ सुक्की ताती – एलओएस सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
19. सुकलू कड़ियाम – गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।
20. टाकलू उर्फ अजय कष्यप – आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
21. बामन मण्डावी – हण्ड्री आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (01 लाख रूपये ईनामी)।
22. अर्जुन कंुजाम – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
23. कुमारी सोमारी परसा – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
24. विजय ओयाम – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
25. फुलमती उर्फ शांति वेको – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (01 लाख रूपये ईनामी)।
26. नितेष उर्फ बदरू अलामी – कुसमेली आरपीसी सीएनएम सदस्य (50 हजार रूपये ईनामी)।
27. सुखराम कुहड़ाम – जैगूर आरपीसी सीएनएम सदस्य (50 हजार रूपये ईनामी)।
28. मारा राम लेकाम – मूलवासी बचाओ मंच सदस्य (निरंक)।
29. हेमला बुगुर – ताकीलोड़ पंचायत कृषि शाखा सदस्य (निरंक)।
30. बबलु ओयाम – बेचापाल आरपीसी छात्र संगठन सदस्य (निरंक)।
31. मंगडू लेकाम – डोडीतुमनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)।
32. बामन उर्फ साई कुंजाम – डोडीतुमनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/संस्कृति शाखा अध्यक्ष (निरंक)।
33. मल्ला बारसे – रेवाली पंचायत संघम सदस्य (निरंक)।
34. पाण्डू ताती – ग्राम अचेली जीआरडी सदस्य (निरंक)।
35. नंदा मड़काम – ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)।
36. देवे मड़काम – ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)।
37. लिंगा कुंजाम – अरनपुर आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)।
Trending
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत


