नई दिल्ली। पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है। पाक टीम ने पहले श्रीलंका को 114 के स्कोर पर समेटा, उसके बाद बल्लेबाजों ने 8 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। बाबर आजम 37 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं सैम अय्यूब ने 36 रनों की पारी खेली। इसी के साथ पाकिस्तान ने लीग मैच में श्रीलंका के हाथों मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया।
अफरीदी-नवाज ने रखी जीत की नींव
फाइनल मैच में पाकिस्तान की जीत की नींव शाहीन अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने रखी। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए और कसी हुई गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। अफरीदी ने 3 ओवरों में 18 रन देकर 3 विकेट लिए, दूसरी ओर मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
श्रीलंका के लिए कामिल मिशारा ने 59 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाया। एक समय श्रीलंका एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बना चुकी थी, लेकिन उसके बाद पाक गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि अगले 30 रनों के भीतर श्रीलंका ने बचे सभी 9 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने दो विकेट, वहीं सैम अय्यूब और सलमान मिर्जा ने एक-एक विकेट लिया।
बाबर आजम ने दिखाया दम
श्रीलंकाई टीम 114 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। पाकिस्तान टीम ने भी लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन सैम अय्यूब के 36 रन और बाबर आजम की 37 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने खिताबी जीत दर्ज की। साहिबजादा फरहान ने भी 23 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट पवन रत्नायके ने लिए। उन्होंने 2 बल्लेबाजों को आउट किया। इस ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे भी खेल रही थी, लेकिन वो पूरी सीरीज में सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर सकी।
Trending
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत


