खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ से हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि समय पर खाना नहीं मिलने की वजह से आरोपी ने लकड़ी से पीट-पीटकर अपनी माँ को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना बरमकेला थाना क्षेत्र का है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोपी ने उसे डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान रत्ना बिरहा के रूप में हुई है, जो कि अपने पति और आरोपी बेटे लक्ष्मण बरिहा के साथ मेकरा गांव के छुईहा खार में रहती थी। रत्ना बिरहा जब अपने पति के साथ खेत में काम कर रही थी और यही वो खाना भी बना रही थी। तभी उसका बेटा लक्ष्मण वहां आया और खाना मांगा, तो उसकी मां ने कहा कि खाना बन रहा है समय लगेगा। फिर क्या था इतना सुनते ही लक्ष्मण गुस्से से आग बबुला हो गया और उसने लकड़ी से उसपर हमला कर दिया।
इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Trending
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत


