खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से वसूले जा रहे बोरा भराई हमाली चार्ज का विरोध करते हुए कांग्रेस ने तत्काल इसे बंद कराने की मांग उठाई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने इसे अवैधानिक करार देते हुए कहा कि प्रति क्विंटल साढ़े 7 रुपए वसूली तत्काल बंद होनी चाहिए। महंत ने दावे किए कि राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद से ही बीते दो साल में किसानों से 220 करोड़ की अवैधानिक वसूली की गई है।
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा कि 2023-24 और 2024-25 में बोरा भराई के लिए किसानों से कुल 220.68 करोड़ रुपए की अवैधानिक वसूली बहुत बड़ा और गंभीर भ्रष्टाचार है। उन्होंने आग्रह किया कि धान खरीदी के चालू सीजन में बोरा भराई के लिए 7.50 रुपए प्रति क्विंटल हमाली चार्ज के तौर पर किसानों से अवैधानिक वसूली तत्काल बंद करने समुचित निर्देश जारी करवाने का कष्ट करेंगे। अगर जल्दी ही बंद नहीं कराया गया तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में इस भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन करेगी।
मौजूदा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान प्रदेश भर से किसानों से वसूली की शिकायत मिल रही है। धान बेचने वाले किसानों से यह कहा जा रहा है कि या तो वे सोसाइटी के बोरे में धान भरकर दें या खरीदी केन्द्र पर कार्यरत हमालों को बोरा भराई 3 रुपए प्रति कट्टा अर्थात 7.50 रुपए प्रति क्विंटल हमाली चार्ज का नगद भुगतान करें अन्यथा उनका धान नहीं लिया जाएगा। उन्होंने पत्र में कहा कि जब से आपकी सरकार आई है तब से ऐसा हो रहा है।
Trending
- जामरी–मुड़पार पुल को लेकर फिर जगी उम्मीद, मामला सचिव स्तर तक पहुंचा
- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रायपुर केअटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत


