खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खारंग जलाशय की नहर में एक अज्ञात युवक का शव औंधे मुंह पानी में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है, जबकि शव एक से दो दिन पुराना माना जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सीपत एनटीपीसी के मटेरियल गेट के पास की है, जहां से गुजरने वाली खारंग जलाशय की नहर में बहेरा पुल के नीचे ग्रामीणों ने सुबह करीब एक फीट पानी के अंदर युवक का शव देखा। मृतक जींस और शर्ट पहने हुए था। इसकी सूचना तुरंत सीपत पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को जांच के लिए बुलाया।
पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर सबसे पहले उसकी पहचान कराने की कोशिश शुरू की। जांच के दौरान पूरे क्षेत्र की पड़ताल की जा रही है, साथ ही यह भी तलाशा जा रहा है कि युवक की मौत हादसा है, आत्महत्या या फिर किसी अन्य वजह से हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। वहीं, फिलहाल अज्ञात युवक की पहचान और घटनास्थल से जुड़े सुराग जुटाने पर फोकस किया जा रहा है।
Trending
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!


