खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के इन्द्रावती नदी का पुल जो जगदलपुर-रायपुर-उड़ीसा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रमुख हिस्सा है, जो आज अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। पुल की सतह टूट चुकी है, लोहे की रॉड बाहर निकल आई हैं, और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
यह पुल बस्तर के लिए मुख्य परिवहन सड़क है, जहां से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। भारी ट्रैफिक और लापरवाही भरी देख-रेख का परिणाम यह है, कि इसकी हालत दिन-प्रतिदिन और भी खतरनाक बनती जा रही है। आम जनता ने सरकार से मांग की है कि इस पुल की स्थिति को देखते हुए पुल की तात्कालिक मरम्मत शुरू हो, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाये। इस संबंध में सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, किन्तु उनके द्वारा फोन उठाना तक उचित नहीं समझा गया। जगदलपुर एसडीएम को इस पुल की जर्जर स्थिति की जानकारी है, पर अब तक किसी भी प्रकार की मरम्मत कार्य की शुरुआत नहीं हुई।
Trending
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद
- विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- बेमौसम बारिश की मार, तेंदूपत्ता के बंडलों पर ‘दीमक’ का प्रहार; शासन को लाखों के नुकसान की आशंका
- विलुप्त होती पहचान– भोपालपटनम की सदी पुरानी बांस शिल्प कला वजूद की जंग में


