खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर जगदलपुर एचआर सोम ने गत दिवस कोंडागांव जिले में पीएमश्री सेजेस माकड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया और कर्तव्य से अनुपस्थित 6 शिक्षकों का एक दिवस का वेतन कटौती करने के निर्देश दिए। उन्होंने बगैर पूर्व सूचना के कार्य से अनुपस्थित शिक्षकों को शो-काज नोटिस जारी कर सम्बंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने कहा । जेडी एजुकेशन श्री सोम द्वारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय माकड़ी का निरीक्षण कर प्रार्थना में भी सहभागिता की गई । उन्होंने प्रार्थना स्थल पर सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से उपस्थित रहने, अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी एवं परीक्षा में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया, साथ ही कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के एक-एक कालखण्ड का अध्यापन कार्य किया।
जेडी एजुकेशन एचआर सोम ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के बोर्ड परीक्षा 2025 की समय-सारणी से अवगत कराते हुए परीक्षा की नियमित तैयारी, उत्तर कैसे लिखा जाये बोर्ड परीक्षा के दौरान तनावमुक्त कैसे रहा जाए तथा परीक्षा में अधिक से अधिक अंक किस तरह लाया जा सकता है, इन बिंदुओं पर छात्र-छात्राओं से सार्थक संवाद किया । इस निरीक्षण के दौरान पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय माकडी में कुल दर्ज 590 विद्यार्थियों में से 493 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार मिडिल स्कूल स्तर पर कुल दर्ज 53 विद्यार्थियों में से 46 विद्यार्थी उपस्थित थे । प्राचार्य सहित प्रधान अध्यापक और अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं ठहराव हेतु किए जा रहे प्रयासों में निरंतर वृद्धि कर अच्छे परीक्षा परिणाम लाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया । वहीं माध्यमिक शाला के बच्चों को न्यौता भोज से लाभान्वित करने पर जोर देते हुए ग्राम पंचायत सहित स्थानीय प्रमुख व्यक्तियों तथा मैदानी अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से न्यौता भोज का आयोजन किए जाने कहा गया।
Trending
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद
- विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- बेमौसम बारिश की मार, तेंदूपत्ता के बंडलों पर ‘दीमक’ का प्रहार; शासन को लाखों के नुकसान की आशंका
- विलुप्त होती पहचान– भोपालपटनम की सदी पुरानी बांस शिल्प कला वजूद की जंग में
- झारखंड में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां बंधक, ‘मैसेज’ ने खोली मानव तस्करी की पोल


