खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। बरड़िया ज्वैलर्स में हुई डकैती के प्रयास और गोलीकांड मामले में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के मुख्य फरार आरोपी और मास्टरमाइंड अजय उर्फ गोलू भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए धमतरी पुलिस ने मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक पीछा किया। इससे पहले मामले में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
घटना के बाद अजय भदौरिया लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा। आरोपी बार-बार मोबाइल बदलकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास कर रहा था और मीडिया के जरिए मामले की जानकारी जुटा रहा था।
एसपी धमतरी के निर्देश पर पुलिस की दो विशेष टीमें बनाई गईं-एक टीम मध्यप्रदेश के भिंड और दूसरी टीम हरियाणा में संभावित ठिकानों की तलाश में भेजी गई।
तकनीकी इनपुट के आधार पर हरियाणा टीम को उसके वहां छिपे होने की जानकारी मिली, लेकिन पुलिस दबिश से पहले ही आरोपी हरियाणा से दिल्ली, फिर भोपाल और ग्वालियर भाग गया। दोनों टीमों ने लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक की और अंततः आरोपी को ग्वालियर से बस बदलकर बालाघाट की ओर भागते समय घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने वह पिस्टल भी जब्त की है, जिसका उपयोग बरड़िया ज्वैलर्स गोलीकांड में किया गया था। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपी को सिटी कोतवाली धमतरी ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Trending
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद
- विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- बेमौसम बारिश की मार, तेंदूपत्ता के बंडलों पर ‘दीमक’ का प्रहार; शासन को लाखों के नुकसान की आशंका
- विलुप्त होती पहचान– भोपालपटनम की सदी पुरानी बांस शिल्प कला वजूद की जंग में
- झारखंड में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां बंधक, ‘मैसेज’ ने खोली मानव तस्करी की पोल


