खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरित्र संदेह के चलते एक अधेड़ ग्रामीण की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को तालाब में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चोटीगुड़ा के सराईजोखा बस्ती की है।
जानकारी के अनुसार, सराईजोखा बस्ती में रहने वाले 55 वर्षीय राजाराम राठिया की बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। मृतक के सिर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर ग्रामीणों ने चरित्र संदेह को हत्या की संभावित वजह बताया है।
ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह जब वे तालाब की ओर गए तो वहां उन्होंने शव देखा जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लाश मिलने की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस एक संदेही दिल कुमार राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
Trending
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद
- विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- बेमौसम बारिश की मार, तेंदूपत्ता के बंडलों पर ‘दीमक’ का प्रहार; शासन को लाखों के नुकसान की आशंका
- विलुप्त होती पहचान– भोपालपटनम की सदी पुरानी बांस शिल्प कला वजूद की जंग में
- झारखंड में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां बंधक, ‘मैसेज’ ने खोली मानव तस्करी की पोल


