खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में अंधविश्वास के नाम पर चल रही एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां ‘इंद्रजाल’ और ‘गड़ा धन’ निकालने का लालच देकर तीन ग्रामीणों से 7 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। बालोद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जगन्नाथपुर क्षेत्र के भोले-भाले ग्रामीणों को आरोपी यह विश्वास दिलाते थे कि उनके घर के अंदर गड़ा धन छिपा है, जिसे तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के ज़रिए निकाला जा सकता है। इसी बहाने तांत्रिक विधि से घर में गड्ढ़ा खुदवाया जाता था और ग्रामीणों को हंडा दिखाया जाता था, जिसमें सोने-चांदी जैसे दिखने वाले नकली सिक्के रखे होते थे।
मुख्य आरोपी वसीम खान, जो खुद को तांत्रिक बताता है, धुरपुर (इलाहाबाद) का रहने वाला है, जबकि उसका साला और सहयोगी अकबर खान जगन्नाथपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार दोनों कई जिलों में इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुके हैं।
जगन्नाथपुर के तीन ग्रामीण आरोपियों के जाल में फंस गए और गड़ा धन निकलवाने की प्रक्रिया के नाम पर 7 लाख रुपये से अधिक की रकम उनसे ले ली गई। बाद में जब ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
बालोद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी वसीम खान और अकबर खान की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि ये आरोपी अंधविश्वास और लालच का फायदा उठाकर कई जगह इसी तरह की ठगी कर चुके हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे तांत्रिक और गड़ा धन निकालने वाले दावों से दूर रहें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
Trending
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद
- विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- बेमौसम बारिश की मार, तेंदूपत्ता के बंडलों पर ‘दीमक’ का प्रहार; शासन को लाखों के नुकसान की आशंका
- विलुप्त होती पहचान– भोपालपटनम की सदी पुरानी बांस शिल्प कला वजूद की जंग में
- झारखंड में छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां बंधक, ‘मैसेज’ ने खोली मानव तस्करी की पोल


